मोदीनगर। सामाजिक संस्था उत्थान फाउंडेशन ने अपनी महिला सदस्यों के लिए मोदीनगर में हरियाली तीज महोत्सव का सफल आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि व प्रमुख समाज सेविका अलका अग्रवाल व विधायक डॉ0 मंजू शिवाच ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की इनके अतिरिक्त  डॉ0 कविता शर्मा, दीपाली जैन, जिया व सीएस करुणा गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहें। कार्यक्रम में सभी सदस्यों का स्वागत माँग टीका व लहरिया ओढ़ा कर किया गया। रंगारंग संगीत, नृत्य व विभिन्न प्रतियोगिताओं ने सब का मन मोह लिया। खेल प्रतियोगिता का संचालन संस्था की मुख्य संयोजक सुनीता शर्मा ने किया। मीना अग्रवाल ने तीज क्वीन का ताज जीता। प्रिया लता ने लेडी ऑफ द डे, रजनी नौटियाल ने बेस्ट पर्सनलिटी, मानसी शर्मा ने लक्की लेडी का खिताब पाया। वहीं संस्था ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की निर्णायक रेनू गुप्ता को सम्मानित किया। मंच संचालन संस्था की नगर प्रभारी प्रिया लता भारद्वाज ने किया। संस्थापक सचिव डॉ0 सोनिका जैन ने सभी को संस्था व उसके द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने पिंक स्क्वेर योजना से जुड़ी महिलाओं का परिचय एंव उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की जानकारी दी। रुचि गुप्ता, रितु अग्रवाल, गजाला बारी, अनुला महेश्वरी, पारुल मित्तल, शशि ढींगर, ज्योति, रजनी मित्तल, कामाक्षी महेश्वरी, सीमा अरोड़ा, शालिनी गर्ग, लता गर्ग, पोयम कंसल, निशा गर्ग, रेनू शर्मा, उषा चैधरी, दीप्ति सिंघल, अंशुल गुप्ता व रिंकी गुप्ता आदि का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *