मोदीनगर। नगर के वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश शर्मा (54)का शुक्रवार सुबह वसुंधरा के एक अस्पताल में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर किया गया। जिसमें जनपद के जाने माने पत्रकारों के साथ साथ नगर के गणमान्य लोग शामिल हुए । वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर नगर के राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की हैं। गुरुवार सायं सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर परिवार के लोगों ने सर्वेंश को वसुंधरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी व दो बेटे छोड़ गए हैं।
स्थानीय सतीश पार्क निवासी वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश शर्मा का शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ । शर्मा की अंतिम यात्रा में वरिष्ठ पत्रकारों के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी, भाजपा नेता सतेंद्र त्यागी, भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, डाॅ0देवेंद्र सिवाच, स्वदेश जैन, प्रदीप बोस, सपा नेता रामपाल चैधरी, पप्पन शर्मा, तारीफ धामा, कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, सुरेश शर्मा, आशीष शर्मा, मिंटू नेहरा, आप नेता नबाव सोनी आदि गणमान्य लोग शामिल हुए। विधायक डाॅ0 मंजू सिवाच, नगर चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, भाकियू नेता हरेंद्र नेहरा, सपा नेता रमेश प्रजापति, बसपा के जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम, आप नेता हरेंद्र शर्मा, मेडिकल एसोसिएशन से अभिनव शर्मा, सेवा समिति से जसमीत सिंह, राधेश्याम अरोडा, हरीश लाहडा, मुन्नू अग्रवाल व प्रमोद अग्रवाल आदि ने शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।