मोदीनगर। बस स्टैंड स्थित तरंग रोड पर रविवार की सुबह अचानक फिर मौसम का मिजाज बदलने पर सड़क पानी मे तब्दील हो गयी। जिससे नगर पालिका  की पोल खुल गई। इतना ही नही इसी तरह का हाल नगर की कई कालोनियों में देखा गया, वही लोगों ने जनप्रतिनिधियों को भी जमकर कोसा।
नगरपालिका की नाकामी कहे या स्थानीय प्रशासन की लापरवाही जो शहर की सड़कें और कालोनियां लबालब कीचड़ और जलभराव से भरी हुई हैै लगभग 2 साल से मोदीनगर क्षेत्र में सीवरेज पाईपलाइन डाले जाने का कार्य चल रहा है। जिसके चलते नगर की कॉलोनियों में कीचड़ और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई बार सामाजिक संगठनों, राजनीतिक पार्टियों से जुडे लोगों सहित शहर के अनेक जागरूक लोगों द्वारा पालिका चेयरमैन व जल निगम अधिकारियों को शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। रविवार को थाने से लेकर मुख्य मार्ग पर सड़के पानी से लबालब रही ओर काॅलोनियों में लोगों का घरों से निकलना भी दुश्वार हो गया। पालिका द्वारा समय पर नालों की सफाई ना करायें जाना व जल निगम द्वारा जगह- जगह खुदाई का कार्य किए जाने से लोगों का घरों से निकला मुश्किल हो गया ओर काॅलोनियां कीचड़ से भरी रही। इस संबन्ध में जब पालिका या जल निगम के अधिकारियों से बात करने का प्रयास करते है तो उनकी ओर से कोई संतोषजनक जबाब नही मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *