मोदीनगर : आज दिनांक 31.10.2020 को भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला गाजियाबाद द्वारा आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिकरी खुर्द में माननीय मोदीनगर विधायक डॉ मंजू शिवाच जी द्वारा वाल्मीकि जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक जी ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति एवं महर्षि वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम में विधायक जी ने क्षेत्र के गणमान्य प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन तथा संचालन भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित तिसावर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, पुनीत कंसल ,श्रीमती कविता तिसावर ,दीपक कर्दम ,सुभाष सांगवान ,राहुल वाल्मीकि, विजेंद्र एडवोकेट ,अरुण वाल्मीकि ,राजवीर वाल्मीकि, दीपा वर्मा ,अनिल वर्मा, नीरज तेवतिया ,आकाश बाल्मीकि, आकाश प्रधान, राहुल गुर्जर, जय भगवान वाल्मीकि आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here