मोदीनगर। उद्योग व्यापार मंडल गोविन्दपुरी के अध्यक्ष पद को लेकर व्यापारी नेताओं में जोड़तोड शुरू हो गई है। गोविन्दपुरी उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मीयाां तेज हो गई है। इसकों लेकर एक बैइक का आयोजन भी किया गया। जिसमें गतदिनों शहर अध्यक्ष महेश तायल द्वारा मांगे गये अध्यक्ष पदो ंके दावेदारों के आवेदनों पर विचार किया गया। बैठक में व्यापारियों से आम सहमति से चुनाव लड़ने व चुनाव के लिए पांच व्यापारियों ने अपने नाम दिए।
बताते चले कि गोविंदपुरी बाजार के अध्यक्ष पद पर दावेदारी व नामाकंन को लेकर व्यापारी में कई दिनों से खींचतान जारी है। श्हर में विभिन्न क्षेत्रों में अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से होता रहा है, लेकिन गोविंदपुरी व्यापार मंडल का चुनाव कई वर्षाें से होता रहा है। आपसी खींचतान के चलते अब यह पद नाक का सवाल बन गया है। इस बार भी लगभग पांच प्रत्याशी जितेंद्र चैधरी, पुनीत सोनी, प्रमोद सिंघल, संतोष गुप्ता व नरेंद्र राजा चुनाव मैदान में आने की कवायत कर रहे है। जिस पर जल्दी ही फैसला होने की संभावना है। चुनाव की तिथियों की घोषणा भी जल्दी ही किए जाने की बात कही जा रही है।  बैठक में उपस्थित नगर संयोजक संजय गुप्ता व नगर अध्यक्ष महेश तायल ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि अभी व्यापारी सदस्यों में आप सहमति बनाने की कोशिश जारी है, अगर आम सहमति नहीं बनी तो चुनाव कराया जाएगा। बैठक में दर्शन लाल मेहंदीदत्ता, बिट्टू राजन, अजय महेश्वरी, पप्पू विश्नोई, प्रमोद ठाकुर, महेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *