• दिल्ली जल आपूर्ति योजना की औपचारिक शुरुआत 1822 में हुई।
  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का 1822 में आज ही के दिन मैरी टोड के साथ विवाह हुआ।
  • गोटलिएब देमलेर ने 1885 में दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
  • स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज का जन्म 1889 में हुआ।
  • प्रख्यात गणितज्ञ शकुंतला देवी का जन्म 1936 में हुआ।
  • जापानी सेना ने 1937 में चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।
  • भारत सरकार ने 1947 में सैन्य कार्यवाई द्धारा जूनागढ़ मुक्त कराया।
  • कश्मीर के बडगांव के मेजर सोमनाथ शर्मा को 1947 में पहला परमवीर चक्र मिला। हालांकि उन्हें यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया।
  • कोस्टारिका में 1949 में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को 1950 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया.
  • कंबोडिया को 1953 में फ्रांस से आजादी मिली।
  • दार्जिलिंग में हिमालयन पर्वतारोहण की संस्थान की स्थापना 1954 में की गई।
  • अमेरिका ने 1962 में नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
  • ओ. बी. अग्रवाल 1984 में अमेच्योर स्नूकर में विश्व चैंपियन बने।
  • सन 1989 में आज ही के दिन बर्लिन की दीवार ढहाई गई थी। बर्लिन की दीवार ने करीब तीन दशकों तक न सिर्फ जर्मनों को बल्कि पूरी दुनिया को बांट कर रखा।
  • ब्रिटेन में 1989 में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
  • इजराइल के प्रधानमंत्री यितझाक राबिन की 1995 में एक शांति रैली के दौरान हत्या।
  • सन 2000 में उत्तराखण्ड का उत्तर प्रदेश से अलग राज्य के रूप में गठन।
  • भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को सम्बोधित किया

9 नवंबर को जन्मे व्यक्ति 

  • ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म 1483 में हुआ।
  • मशहूर मुसलमान कवि मोहम्मद इक़बाल का जन्म 1877 में हुआ।
  • प्रसिद्ध पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकर्ता और भारतीयता के समर्थक इन्द्र विद्यावाचस्पति का जन्म 1889 में हुआ
  • भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी का जन्म 1904 में हुआ।
  • ,फ्रांसीसी विदूषक रेमंड Devos का जन्म 1922 में हुआ
  • ‘धूमिल’ – प्रसिद्ध हिन्दी कवि सुदामा पांडेय का जन्म 1936 में हुआ।
  • फ़िल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी का जन्म 1980 में हुआ।

9 नवंबर को हुए निधन 

  • संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित गंगानाथ झा का 1941 में निधन।
  • भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का 1960 में निधन।
  • भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक धोंडो केशव कर्वे का 1962 में निधन।
  • प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित शम्भू महाराज का 1970 में निधन।
  • 1970 – मौजुदा फ़्राँसीसी गणराज्य के जनक फ़्रैंच राजनेता चार्ल्स डि गॉल की 1970 में मृत्यु।
  • स्वाधीनता सेनानी पूरन चन्द जोशी का 1980 में निधन।
  • भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का 2005 में निधन।
  • भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित हरगोविन्द खुराना का 2011 में निधन।
  • राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का 2013 में निधन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here