किसान गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस के फ्लाईओवर की लेन पर सुबह करीब नौ बजे धरने पर बैठे गए। दोपहर बाद यूपी गेट पर हुई किसानों की महापंचायत में तय हुआ कि जब तक सरकार के साथ वार्ता चल रही है तब तक किसान यूपी गेट पर ही बैठे रहेंगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

यूपी गेट बॉर्डर पर गुरुवार सुबह महापंचायत के आयोजन के कारण बुधवार से ही किसानों के जत्थे जुटने शुरू हो गए थे। किसानों के जत्थे ने गुरुवार सुबह यूपी गेट फ्लाईओवर पर पहुंचकर यातायात रोक दिया। चक्का जाम के बाद एम्बुलेंस के अलावा अन्य वाहनों को दिल्ली की ओर नहीं जाने दिया। किसानों ने खुद बेरिकेडिंग लगाकर गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले लेन को बंद कर दिया। बेरिकेडिंग लगाने के बाद सरकार विरोधी नारे लगाए। जाम लगने के बाद कई बार किसान और पुलिस आमने-सामने रहे। इस दौरान कई बार जिला प्रशासन से जाम खोलने की वार्ता हुई। मगर सभी वार्ताएं विफल रहीं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जाम लगाए किसानों से वार्ता की। मगर इसके बाद भी किसान एक्सप्रेस वे पर डटे रहे। किसानों ने जिला प्रशासन की बात नहीं मानी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here