बागपत : हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी के जिला अध्यक्ष कुमारी प्रियंका आर्य के नेतृत्व में पत्रकार अर्नव गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में महाराष्ट्र सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए उन्होंने अर्नव गोस्वामी की रिहाई की मांग की। प्रियंका आर्य ने कहा कि हिंदुओं का साथ देने वाले साधु संत समाज के लिए खड़े होने वाले अर्नब गोस्वामी के गैर कानूनी ढंग से गिरफ्तार तथा बाल पकड़कर खींचने उनके बेटे और पत्नी के साथ हाथापाई करने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस तानाशाही की पराकाष्ठा पार कर चुकी है महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए|
वीरांगना आकांक्षा शर्मा ने कहा कि जिस तरीके से अरनव ने शाहीनबाग,शरजील इमाम, ओर पालघर के साधुओं का मुद्दा उठाया वो वाकई प्रशंसनीय है। बस इतनी बात टुकड़े टुकड़े गैंग, सोनिया सेना, उद्धव सेना को कहां हजम होनी थी। इसलिए लग गए षड्यंत्र करने, दरअसल इनको राष्ट्रवादी मौन ही अच्छे लगते हैं, मैं रिपब्लिक भारत चैनल पर गर्व करती हूं जो निर्भीकता के साथ समस्त साहसी पत्रकार सत्यता के लिए लड़ रहे हैं हिंदुत्व के लिए लड़ रहे हैं और सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं इस मौके पर एडवोकेट मनोज कुमार आर्य, अश्वनी त्यागी, डॉक्टर सुभाष, प्रेम राजपूत, कनिष्का आर्य ,अमरदीप व्यास, कृष्णा देवी, अंशु आर्य आदि उपस्थित रहे

अंकित कुमार

Disha bhoomi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here