Modinagar। भाजपा की शोध व नीति विभाग की पश्चिम क्षेत्र की प्रथम बैठक पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में सम्पन्न हुई। इस मौके पर विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन और विजय प्राप्त करने पर मोर्चा की बहनों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री कर्मवीरजी, प्रदेश के क्षेत्र के पदाधिकारियों का महिला सम्मान में उद्बोधन मिला। क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा कौशिक, महिला मोर्चा समन्वय कविता मादरे, शोध प्रदेश प्रभारी डाॅ0 सुषमा सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी रंजना कालरा, जिला शोध प्रमुख, महिला मोर्चा की जिलाअध्यक्ष भी उपस्थिति रही। शोध प्रमुख की बहनों का भी पटका पहनाकर अभिनन्दन किया। प्रमुख रूप से डाॅ0 अनिला सिंह आर्य, शारदा सिंहल, पूनम, गीता, डाॅ0 मंजु सेठ ,रमा गुप्ता, पिंकी चौधरी, लता शिशोदिया, रूपा आदि की उपस्थिति रही। डाॅ0 सुषमा सिंह ने बताया कि शोध में प्रभारी केन्द्र व प्रदेश से चलायी जा रहीं महिलाओं के हित के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया। सभा का संचालन रंजना कालरा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *