Disha Bhoomi

Modinagar नोएडा की एक सोसायटी में महिला को धमकाने वाले श्रीकांत त्यागी व पत्नी को अवैध हिरासत में रखने की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग व 21 अगस्त को होने जा रहें त्यागी ब्राहमण समाज के बड़ें आंदोलन के लिए समाज के लोगों ने शान्तिपूर्ण ढ़ग से आंदोलन किए जाने की अपील की है। अन्नू त्यागी पत्नी श्रीकांत त्यागी के पक्ष में मोदीनगर के सुभाष विहार स्थित समाजसेवी विकास त्यागी ने समस्त त्यागी ब्राह्मण समाज से अपील की है कि 21 अगस्त को गांव गेझा, नोएडा में शांति प्रिय ढंग से आंदोलन की शुरुआत होने जा रही है, विकास त्यागी ने कहा कि त्यागी ब्राह्मण समाज कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है, सभी त्यागी भाई त्यागी ब्राह्मण समाज के निर्णय का पालन करेंगे। साथ ही इस तरह की घटना की पुनावृत्ति पर भी प्रतिबंध लगायें जाने पर विचार किया जायेंगा। अपील की है कि इस आंदोलन को असफल बनाने के लिए विपक्ष पूरी ताकत लगायेंगा, पर त्यागी ब्राह्मण समाज पढा लिखा समाज है, सभी पर तीखी नजर बनी है। डॉ0 राजीव त्यागी (खिंदौड़ा) ने कहा कि त्यागी ब्राह्मण समाज के साथ और दूसरे समाज भी हमारा साथ दे सकते है उनका इस आंदोलन में स्वागत है। इस बीच दीपक त्यागी ने कहा कि त्यागी ब्राह्मण समाज का राजनीतिक पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। यह आंदोलन अन्नू त्यागी के साथ हुए शोषण की रोकथाम के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *