कृषि कानून के विरोध में सोमवार को दलित प्रेरणा स्थल और चिल्ला बॉर्डर पर 13 किसानों ने भूख हड़ताल की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने किसानों से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की लेकिन वे नहीं माने और अनशन जारी रखा।

चिल्ला बॉर्डर पर (भानू) के प्रदेशाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण शर्मा अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर रहे। योगेश ने रविवार को हड़ताल शुरू की थी। सोमवार को उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण शर्मा भी आए गए। दोनों की भूख हड़ताल खत्म करवाने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी चिल्ला बॉर्डर पर पहुंचे थे। दोनों से हड़ताल खत्म करने की मांग की, लेकिन उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही। दलित प्रेरणा स्थल पर 11 किसानों ने सोमवार को आंशिक भूख हड़ताल शुरू की। भूख हड़ताल करने वालों में भाकियू (लोकशक्ति) के अध्यक्ष श्योराज सिंह, राजीव मलिक, प्रताप नागर, मुकेश यादव, रामबीर सिंह, उदयवीर, जितेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, सूबे सिंह, रमेश और प्रवीण शर्मा शामिल रहे। हड़ताल का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रखा गया था। श्योराज सिंह ने बताया कि अभी आंशिक रुप से भूख हड़ताल की गई थी। आगे की रणनीति को लेकर मंगलवार को सभी किसानों के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद आगे की तैयारी की जाएगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here