disha bhoomi

New Delhi दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान को मंगलवार को पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में मौजूद सभी पैसेंजर सेफ हैं। स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा-स्पाइसजेट B737 की फ्लाइट नंबर SG-11 दिल्ली से दुबई जा रही थी। इस दौरान विमान के इंडिकेटर में खराबी का पता चला। इसके बाद फ्लाइट को कराची डायवर्ट किया गया। स्पाइसजेट के मुताबिक, यह इमरजेंसी लैंडिंग नहीं थी।
फ्यूल लीक का भी दावा
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के मुताबिक, एयरक्राफ्ट के फ्यूल टैंक से लीकेज की भी आशंका है। फ्लाइट के दौरान क्रू ने महसूस किया कि एयरक्राफ्ट के फ्यूल टैंक का लेवल अचानक कम हो रहा है।
दूसरे शब्दों में कहें तो कॉकपिट में लगे इंडिकेटर पर दिखा कि फ्यूल नॉर्मल से कहीं ज्यादा तेजी से कम हो रहा है। इसी वजह से पायलट को कराची में लैंडिंग करनी पड़ी। इसे इमरजेंसी की बजाए प्रिकॉशनरी लैंडिंग (सावधानी के तौर पर की जाने वाली लैंडिंग) कहा जाना ज्यादा सही होगा।
दूसरी फ्लाइट भेजी जाएगी
स्पाइसजेट के मुताबिक, विमान में किसी भी खराबी की पहले से जानकारी नहीं थी। यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दिया जा रहा है। दिल्ली से एक एयरक्राफ्ट कराची भेजा जा रहा है। इससे पैसेंजर्स दुबई जाएंगे। दो हफ्ते में स्पाइसजेट की किसी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग की ये चौथी घटना है।
दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट से उठने लगा था धुंआ
इससे पहले शनिवार (2 जुलाई) को दिल्ली से जबलपुर जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट नंबर SG-2962 की दिल्ली में लैंडिंग कराई गई थी। दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट के केबिन में जब धुआं दिखा, तब प्लेन 5 हजार फीट की ऊंचाई पर था। इस फ्लाइट ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 6:15 पर उड़ान भरी थी। कुछ मिनिट एयरक्राफ्ट में धुआं भरने लगा।
पटना में भी हुई थी इसी तरह की घटना
19 जून को पटना में भी स्पाइसजेट के विमान की लेफ्ट विंग में टेकऑफ के वक्त चिंगारी निकलने लगीं थीं। इसके बाद पटना में ही इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। शुरुआती जांच में बर्ड हिट का मामला सामने आया था। विमान में 185 यात्री सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *