deepika padukone- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONE
deepika padukone video

बॉलीवुड एक्ट्रेस Deepika Padukone ने हाल ही में अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। दीपिका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Pathaan’ की वजह से सुर्खियों में है, दीपिका ने इस दौरान सोशल मीडिया से दूरी बना रखी है। ऐसे में उन्होंने फैंस को न्यू ईयर की बधाई भी देर से ही दी है। दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसे रणवीर सिंह ने शूट किया है। इस वीडियो के साथ Deepika Padukone ने एक खास पोस्ट भी शेयर किया है जो वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में दीपिका ने न्यू ईयर विश करने के साथ फैंस को बर्थडे विश करने के लिए भी धन्यवाद बोला है। 

यह भी पढ़ें: Birthday Special: ‘तुमको हम याद रखेंगे गुरु, आई लाइक आर्टिस्‍ट’, आंखों से एक्टिंग करने वाले इरफान खान के 10 दमदार डायलॉग्स

Deepika Padukone ने वीडियो के साथ लिखा, ‘पिछला साल कैसा रहा इसकी एक झलक, हालांकि कम से कम ज्यादातर दिनों में तो ऐसा ही रहा है। इससे ज्यादा मैं नए साल में और क्या करने का इरादा रखती हूं.. बीइंग प्रेजेंट। हम सभी इस नए साल में फले-फूले और कृतज्ञता से जिएं…नया साल मुबारक हो…यहां आप सभी को बर्थडे की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’ वीडियो में दीपिका पादुकोण एक यॉट पर आंखें बंद किए बैठीं किसी सोच में डूबीं नजर आ रही हैं। इसे देखकर लग रहा है कि जब रणवीर ने इसे शूट किया होगा तो दीपिका को पता भी नहीं चला होगा। वीडियो के बैकग्राउंड में व्हॉट यू नीड गाना चल रहा है। दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं।

Katrina Kaif अपनी सास के साथ पहुंची गणपति बप्पा के दरबार, Photos में दिखा कौशल परिवार

‘पठान’ में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी दीपिका पादुकोण

वीडियो का क्रेडिट दीपिका ने अपने पति रणवीर सिंह को दिया है। आने वाली 25 जनवरी को दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का एक्शन अवतार फैंस को दिखाई देगा। दीपिका के बर्थडे पर  Shah Rukh Khan ने फिल्म से एक्ट्रेस का नया लुक पोस्टर शेयर किया था जिसमें वह हाथ में बंदूक लिए चेहरे पर चोट के निशान के साथ नजर आ रही थीं। फिल्म से अब तक 2 गाने भी रिलीज हो चुके हैं जिनमें दीपिका का सिजलिंग अवतार दिखा है। ‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका के कपड़ों को लेकर काफी बवाल भी चल रहा है।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में वापस आ रहे हैं मोहसिन खान और शिवांगी जोशी? मेकर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *