Modinagar उत्तर प्रदेश सीनियर एंड मास्टर्स स्टेट किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2022-2023 का आयोजन 30 व 31 जुलाई को कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ हुआ था। प्रतियोगिता मे मोदीनगर के गांव रोरी निवासी अवनी पुत्री देशराज ने 50 किलो वर्ग श्रेणी में किक बॉक्सिंग मे प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गुरूवार को गांव रोरी में अखाड़ा महाराजा सूरजमल के संचालक व श्योराण खाप उत्तर प्रदेश के चौधरी बाबा परमेन्द्र आर्य ने बेटी अवनी को सम्मान प्रतीक व धन राशि भेंटकर सम्मानित किया, वही उनके कोच मुकेश सिद्धार्थ को भी सम्मान प्रतीक भेंटकर सम्मानित किया। बाबा परमेन्द्र आर्य ने बताया कि अवनी अगस्त माह में ही नेशनल चैम्पियनशिप खेलने चेन्नई जायेगी। इस अवसर पर सरोज देवी, चौधरण अंजली आर्य, चौधरी गंगाराम, संदीप श्योराण आदि उपस्थित रहें।
Disha Bhoomi
