Disha Bhoomi

Modinagar गंग नहर मार्ग पर कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य सुविधाओं को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी सतर्क हैं। गंगनहर कावंड़ मार्ग पर साइकिल स्क्वाड कावंड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सभालेंगे।
एसडीएम मोदीनगर शुभांगी शुक्ला ने कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गंगनहर कावंड मार्ग व दिल्ली-मेरठ मार्ग पर साइकिल स्क्वाड पुलिसकर्मी टीम गश्त करती रहेंगी। साइकिल स्क्वाड के पुलिसकर्मी कावंड़ियों की वेशभूषा में रहेंगे। उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने गंगनहर कावंड़ मार्ग पर कस्बा निवाड़ी स्थित कांवड़ सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कावंड़ियों से उनको होने वाली परेशानी के बारे में भी पूछा। इसके अलावा कस्बा निवाड़ी के लोगों द्वारा लगाए गए सेवा शिविर में टी-शर्ट भी बांटी। इस मौके पर अनिल त्यागी, स्पर्श त्यागी, सभासद राजेन्द्र त्यागी, राजू जाटव सहित अनेक लोग मौजूद रहें। इसके अलावा उन्होंने कस्बा निवाड़ी से लेकर गांव डिडौली व पाइपलाइन मार्ग पर लगे कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण कर जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि कावंड़ियों को सेवा शिविर में क्या-क्या सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने चिकित्सा सुविधा व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *