कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के आज हाथरस जाकर दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने की खबर से पूरे उत्तर प्रदेश में प्रशासन चौकन्ना हो गया है। वहीं इस बीच राहुल-प्रियंका दिल्ली से निकलकर डीएनडी के रास्ते से हाथरस जाने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों का काफिला डीएनडी से निकलकर यमुना एक्सप्रेसवे पहुंच चुका है। इस बीच पुलिस की तरफ से 1-1 गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। गाजियाबाद के एडीएम सिटी और एसपी सिटी के साथ पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है।

एक ओर जहां गाजियाबाद के यूपी गेट से होकर हाथरस जाने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी यूपी गेट पर मुस्तैद हुए हैं, वहीं डीएनडी और यमुना एक्सप्रेसवे से जाने की चर्चाओं के बीच वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

प्रियंका गांधी के यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जाने की सूचना पर ग्रेटर नोएडा के साथ ही परी चौक पर परी चौक पर भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *