Modinagar कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए क्षेत्र के गांव बगौली निवासी जिया लाल शर्मा के पुत्र कुलदीप शर्मा ने बताया कि उसका भाई अवधेश अपनी पत्नी रजनी बेटे हर्ष और बेटी गौरी के संग बाइक पर सवार होकर बुधवार गुरु पूर्णिमा पर्व पर ब्रजघाट गंगा स्नान करने जा रहे थे। जब वे हाईवे नई मंडी के पास पहुंचे तो रॉग साईड से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर में अवधेश रजनी और बेटे हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि बेटी गौरी घायल हो गई थी। कोतवाल अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की गई।
