हाइलाइट्स

ईरानी फिल्ममेकर रेजा डॉर्मिशियन नहीं आएंगे अब गोवा.
तेहरान ने किया फिल्ममेकर का दौरा रद्द.

मुंबई. गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में अब ईरानी फिल्म निर्माता रेजा डॉर्मिशियन (Reza Dormishian) हिस्सा नहीं लेंगे. वैराइटी की खबर के अनुसार, ईरानी फिल्म निर्माता की भारत यात्रा को तेहरान की ओर से रोक दिया गया है. रेजा को सरकार विरोधी विचार व्यक्त करने के कारण इस फिल्म ​फेस्टिवल में जाने से रोका गया है.

गोवा में चल रहे आईएफआई में रेजा को आमंत्रित किया गया था. उन्होंने दरियुश मेहरजुई निर्देशित एक फिल्म में उनका साथ दिया था. यह फिल्म बीते सप्ताह रिलीज हुई थी. अब ईरानी अधिकारियों की ओर से उन्हें देश छोड़ने की अनु​मति नहीं दी गई है. ईरानी फिल्मकार ने ‘अ माइनर’ फिल्म बनाई थी. यह ऐसी महिला पर केन्द्रित है, जो अपनी बेटी और पति के बीच फंसी है. उसकी बेटी खुले विचारों वाली है और संगीत की शिक्षा लेना चाहती है. वहीं, उसका पति रूढ़ीवादी है.

एयरपोर्ट पर जब्त हुआ पासपोर्ट
जानकारी के अनुसार, जब रेजा भारत आने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, तो उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था. वैराइटी की रिपोर्ट की मानें तो केस के सिलसिले में रेजा को कोर्ट भी भेजा गया था. हालांकि अभी यह क्लियर नहीं है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया था या नहीं. साथ ही उन पर क्या आरोप हैं. कहा जा रहा है कि जिस तरह से रेजा बीते कुछ समय से ईरानी सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर विचार व्यक्त कर रहे थे, उसी कड़ी में यह कार्रवाई हुई है.

Iranian filmmaker Reza Dormishian, Iranian filmmaker, Reza Dormishian, Reza Dormishian at iffi, iffi goa, iran protest, a minor, tehran, Iran Controversy, आईएफआई, ईरान विवाद, रेजा डॉर्मिशियन, रेजा डॉर्मिशियन न्यूज हिंदी, ईरान में विरोध, गोवा, ​फिल्म फेस्टिवल

A minor

इंस्टाग्राम पर की थी पोस्ट
रेजा ने बीते कुछ सयम में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईरान में चल रहे देशव्यापी विरोध के समर्थन में पोस्ट शेयर की थीं. बता दें कि 22 साल की कुर्द महिला महसा अमिनी की सितम्बर में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी. इसके बाद से ही ईरान में काफी उथल पुथल नजर आ रही है. दरअसल, महिला की गिरफ्तारी तेहरान में हुई थी. महिला ने इस्लामिक रिपब्लिक में महिलाओं के लिए सख्त ड्रेस कोड के खिलाफ आवाज उठाई थी.

Tags: Film Festival, Iran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *