Disha Bhoomi

Modinagar एक व्यक्ति ने अपनी जान का खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में गैर समुदाय के लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले को मामूली कहासुनी बताकर जांच करने की बात कह रही है।
निवाड़ी थानान्तर्गत गांव कुन्हैडा के नूर मोहम्मद के घर के सामने 31 जुलाई को सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया था। लेकिन, कुछ लोग उस पर ही युवक को घायल करने का आरोप लगा रहे हैं। आए दिन उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे है। 2 जुलाई की रात में तो कुछ युवक उसके घर पंहुचे और गाली गलौज करते हुये जमकर मारपीट करने लगें। आरोप है कि उन्होंने धार्मिक नारेबाजी भी की गई। सूचना मिलने पर पंहुची पुलिस ने किसी तरह मामले को शान्त कराया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसे इन लोगों से जान का खतरा बना हुआ है। यदि पुलिस ने आरोपियों के विरूद्व कार्रवाही नहीं की तो ये लोग उसे जान से मार सकते है। पीड़ित ने कई आरोपियों के विरूद्व निवाड़ी थाने में तहरीर भी दी है, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। परेशान होकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाही की मांग की है। निवाड़ी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *