Modinagar | एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एंजेटों द्वारा बीस लाख रुपये गबन करने का मामला सामने आया है। ऋण लेने वाले से किश्त लेकर कंपनी में जमा ही नहीं किए गए। कंपनी के मैनेजर ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड कंपनी (इंडसइंड बैंक) की शाखा मोदीनगर की बह्रमपुरी कॉलोनी में स्थित है। कंपनी रोजगार परक काम शुरू करने के लिए आसान किश्तों पर महिलाओं को ऋण देती है। ऋण की किश्त उगाही के लिए कंपनी ने कलेक्शन एजेंट नौकरी पर रख रखे हैं। शाखा प्रबंधक शौकिन्द्र राणा ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि कंपनी के कलेक्शन एजेंटों ने जिन महिलाओं को ऋण दिया है, उनसे किश्ते ले आए और कंपनी में जमा नहीं की। जब किश्त जमा नहीं हुई तो कंपनी ने ऋण लेनी वाली महिलाओं को नोटिस जारी किए। महिलाओं ने आकर बताया कि वह समय पर अपनी किश्त का भुगतान कलेक्शन एजेंट को कर रही हैं। कलेक्शन एजेंट द्वारा उन्हें पर्ची भी दी गई है। इसके बाद जब शाखा प्रबंधक ने उक्त एजेंटों से बात की तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और वह काफी समय से गायब भी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अजय कुमार निवासी गांव जाजऊ अरहेरा, फतेहपुर सीकरी आगरा, प्रवीण कुमार, अमित शर्मा, छोटू सिंह, कैलाश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Disha Bhoomi
