हाइलाइट्स

खेल की दुनिया में तहलका मचाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है
ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन से अपनी छाप छोड़ने वाले खिलाड़ी शामिल
सम्मानित होने वालों में अचंता शरथ कमल, लक्ष्य सेन, नीरज चोपड़ा, निखत जरीन और आर प्रज्ञानानंद हैं

नई दिल्ली. CNN-NEWS18, भारत का नंबर 1 इंग्लिश न्यूज चैनल की प्रमुख पहल CNN-NEWS18 इंडियन ऑफ द ईयर (IOTY) 2022 का बुधवार (12 अक्टूबर) आगाज हुआ. इस विशेष कार्यक्रम में उन भारतीयों की उपलब्धियों का सम्मान किया गया, जिन्होंने दुनिया में अपने धैर्य, साहस और दृढ़ संकल्प के जरिये भारत को गौरवान्वित किया है. इंडियन ऑफ द ईयर 2022 का ग्रैंड फिनाले कुछ देर में शुरू हो जाएगा. आप इसे CNN-News18 पर लाइव देख सकते हैं.

इस कार्यक्रम में बीते एक साल में खेल, मनोरंजन, राजनीति, स्टार्टअप, सोशल चेंज और जलवायु परिवर्तन जैसी श्रेणियों के माध्यम से दुनिया में चमकने वाले उत्कृष्ट भारतीयों के साथ उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा. इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम और सम्मान समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. इसमें नीरज चोपड़ा को आइकन ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया.

Tags: Neeraj Chopra, Nikhat zareen, Sports news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *