हाइलाइट्स

इंडियन ऑफ द ईयर 2022 की स्पोर्ट्स कैटेगरी में नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया गया
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की

नई दिल्ली. सीएनन-न्यूज 18 इंडियन ऑफ द ईयर 2022 कार्यक्रम में स्पोर्ट्स कैटेगरी में नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया गया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें सम्मान के तौर पर ट्रॉफी दी. खेल मंत्री ने पुरस्कार प्रदान करते हुए दुनिया के अलग-अलग खेल इवेंट में किए गए उनके बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की है. बाद में नीरज चोपड़ा को आईकॉन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इस अवार्ड से कपिल देव और रणवीर सिंह ने उन्हें सम्मानित किया.

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का अब एक ही लक्ष्य है 90 मीटर का मार्क अचीव करना. इस पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”जब कोई लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है तो नीरज चोपड़ा आज एक ऐसा नाम बन चुके हैं, जो उस टारगेट को भी पूरा कर ही लेंगे. लेकिन इसके लिए कोई प्रेसर नहीं बनाना चाहिए. जब प्रधानमंत्री कहते हैं कि अपनी बेस्ट परफार्मेंस दो, रिजल्ट क्या होगा, उसकी चिंता मत करो.”

CNN-NEWS18 IOTY 2022: भारत को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ी होंगे सम्मानित, नीरज चोपड़ा, निखत जरीन समेत 5 खिलाड़ी शामिल

Tags: Neeraj Chopra, Neeraj chopra gold medals, News18, Sports news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *