CLAT 2023 Registration Last Date: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट या क्लैट परीक्षा 2023 (CLAT 2023) के लिए फॉर्म भरने का अंतिम मौका आज है. आज यानी 13 नवंबर 2022 दिन रविवार के बाद इस एग्जाम के लिए फॉर्म नहीं भरा जा सकेगा. वे कैंडिडेट्स जो लॉ के विभिन्न अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हों, वे जल्द से जल्द इस परीक्षा के लिए आवेदन कर दें. ऐसा करने के लिए उन्हें इस ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा – consortiumofnlus.ac.in लॉ के विभिन्न प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को ये प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है.

जरूरी तारीखें

क्लैट परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख – 08 अगस्त 2022

पहला सैम्पल पेपर रिलीज होने की तारीख – सितंबर 2022

News Reels

दूसरा सैम्पल पेपर रिलीज होने की तारीख – अक्टूबर 2022

क्लैट परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख – 13 नवंबर 2022

क्लैट परीक्षा 2023 के एंट्रेंस एग्जाम आयोजित होने की तारीख – 18 दिसंबर 2022

ऐसे करें अप्लाई

  • क्लैट परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ac.in पर.
  • यहां होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करने पर जो पेज खुले उस पर अपने डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, ईमेल आईडी वगैरह डालें.
  • अब जो आईडी और पासवर्ड जनरेट हुआ हो, उसकी सहायता से लॉगिन करें.
  • अब फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें.
  • अगले चरण में एप्लीकेशन फीस भरें और रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस पूरा कर लें.
  • अब इस पेज को डाउनलोड करके, इसका प्रिंट निकाल लें. ये प्रिंट भविष्य में काम आ सकता है.

नेशनल लेवल का टेस्ट है क्लैट

बता दें कि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट एक नेशनल लेवल की परीक्षा है जिसके माध्यम से देश भर की लॉ यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में कैंडिडेट्स का एडमिशन होता है. देश की 22 यूनिवर्सिटी इस परीक्षा के स्कोर को मान्यता देती हैं. क्लैट परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ द्वारा किया जाता है जिसमें प्रतिनिधि विश्वविद्यालय शामिल हैं. एग्जाम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं.

यह भी पढ़ें: UPSC ने निकाली कई पद पर भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *