CLAT 2023 Admit Card Released: क्लैट परीक्षा 2023 देने वाले छात्रों का इंतजार अंतत: खत्म हुआ. कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के एडमिट कार्ड (CLAT 2023 Admit Card) रिलीज कर दिए गए हैं. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की क्लैट परीक्षा दे रहे हों, वे कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU Consortium) द्वारा जारी क्लैट परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – consortiumofnlus.ac.in कुछ ही दिनों में परीक्षा का आयोजन होगा.

इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ac.in पर.
  • अब क्लैट 2023 सेक्शन में जाएं.
  • यहां एडमिट कार्ड लिंक तलाशें और उस पर क्लिक करें.
  • इतना करते ही एक नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर अपने डिटेल्स या जो भी जानकारी मांगी जा रही हो, वो डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
  • परीक्षा के पहले एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें वरना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी.

18 दिसंबर को होगा एग्जाम

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2023 का आयोजन 18 दिसंबर 2022 के दिन होगा. इस तारीख को एग्जाम दोपहर में 2 से 4 के बीच आयोजित होगा. ये भी जान लें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब क्लैट परीक्षा साल में दो बार कंडक्ट की जा रही है. अभी हाल ही में परीक्षा आयोजित हुई थी और अब दोबारा एग्जाम होने जा रहा है.

News Reels

इस महीने के अंत तक आएगा रिजल्ट

नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक इस महीने यानी दिसंबर महीने के अंत तक क्लैट परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. 18 को परीक्षा होने के बाद इसी दिन प्रोविजनल आंसर-की जारी होगी और 24 दिसंबर को फाइनल आंसर-की रिलीज कर दी जाएगी. रिजल्ट आने के बाद कैंडिडेट्स एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

यह भी पढ़ें: UPSC के करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए अपनाएं ये स्ट्रेटजी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *