Modinagar। शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था निष्काम सेवक जत्थे द्वारा हाल ही में संचालित किये गये निष्काम भवन के बाहर नगर पालिका परिषद् मोदीनगर नें आम जनता को चिलचिलाती गर्मी से राहत देने के लिए ठंडे पानी का वाटर कूलर स्थापित किया।
नगर पालिका के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी नें इस वाटर कूलर का फीता काटकर जनता को समर्पित किया। निष्काम संस्था के अध्यक्ष जसमीत सिंह नें बताया कि निष्काम सेवक जत्थे के द्वारा गोविन्दपुरी क्षेत्र के सन्तपुरा में मानवता की सेवा के लिए एक निष्काम भवन खोला जा रहा है जिसमें पिछले सप्ताह चेयरमैन अशोक माहेश्वरी के द्वारा भी निष्काम भवन का भ्रमण किया गया था, उसी दौरान हमारे द्वारा क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए इस मार्ग पर एक वाटर कूलर लगानें का अनुरोध किया गया था। संस्था के संरक्षक चानन लाल ढींगरा नें बताया कि निष्काम संस्था के सेवाओं से प्रभावित होकर चेयरमैन अशोक महेश्वरी इस पुण्य कार्य को अंजाम दिया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी सुशील कुमार जैन नें निष्काम संस्था को सहयोग करनें के लिए अशोक महेश्वरी को धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर जसमीत सिंह ने अशोक महेश्वरी को संस्था का स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अरविंद सिंह, जसदीप सिंह, जगमोहन सिंह, लवली सचदेवा, प्रमोद कुमार, रविकांत ठाकुर, लङङू भैया, प्रेम चचङा, पुनीत बतरा, ज्ञानी रविन्द्र सिंह, अनुप्रीत कौर, जीतू सचदेवा, राजेश खुराना, जितेन्द्र सिंह, आशीष मेहदीरत्ता, गौरव, नमन, निक्की आदि मासैजूद रहें।
Disha Bhoomi
