मोदीनगर

तिबड़ा रोड स्थित भूपेंद्रपुरी कालोनी में दबंगों ने युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। उन्हें गंभीर चोट आई है। चार आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है। केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। भूपेंद्रपुरी गली नंबर तीन के गिरीश कुमार का बेटा आयुष रविवार रात को घर के बाहर टहलने के लिए निकला था। इस बीच रास्ते में ही चार आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर उन्हें बुरी तरह पीटने लगे। भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किये। जब उन्हें बचाने के लिए परिवार के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। जाते हुए आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। खून से लथपथ हालत में आयुष को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। गिरीश का कहना है कि आरोपी काफी समय से उनके बेटे से रंजिश रखते हैं। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द इनकी गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *