Modinagar। एक गांव में संपत्ति के विवाद को लेकर एक महिला के देवर से उसके साथ मारपीट करके घायल कर दिया। पीड़िता व उसके पति ने आरोपित के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।क्षेत्र के बखरवा गांव में महिला अपने परिवार के साथ रहती हैं। पुश्तैनी मकान को लेकर महिला के पति व देवर के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर रविवार को दोपहर को दोनों भाईयों के बीच झगड़ा हुआ। झगडे़ को मौहल्ले के लोगों ने समझा कर शांत करा दिया। बाद में जब महिला का पति किसी काम के चलते घर से बाहर गया तो इस दौरान देवर शराब पीकर आया और मारपीट करके उसे घायल कर दिया। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पति के लौटने पीड़िता ने उसे आपबीती सुनाई। सोमवार सुबह दोनों जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।