Modinagar रिश्ते कलंकित होने के आ रहंे मामले के तहत दहेज लोभ में ससुरालियों की ओर से एक विवाहिता को बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। पिटाई से महिला का गर्भपात भी हो गया। ससुर व देवर पर महिला ने दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप जड़ा है। जब उत्पीड़न सहन नहीं हुआ तो विवाहिता ने आरोपितों की करतूत परिजनों को बताई। मामले में विवाहिता की तहरीर पर मोदीनगर थाने में पति समेत पांच आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
थानान्तर्गत एक कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति कामगार हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी पांच साल पहले मेरठ में की थी। आरोप है कि तभी से ससुराल के लोग उन पर दहेज लाने के लिए दबाव बनाने लगे। आए दिन उन्हें पीटा जाने लगा।
आरोप है कि एक दिन वे घर में अकेली थी। पति डयूटी गए थे। इस बीच ससुर व देवर ने उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसकी शिकायत जब उन्होंने पति से की तो वह उल्टा उन्हें ही धमकाने लगा। विवाहिता के मुताबिक, कुछ समय पहले वह गर्भवती हो गई थी। उन्हें यकीन था, कि अब ससुराल के लोग दहेज मांगना बंद कर देगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। पिछले महीने ससुरालियों ने उन्हें मायके से पांच लाख रुपये लाने को कहा। विवाहिता ने मायके की आर्थिक स्थिति खराब बताते हुए दहेज से मना किया तो आरोपितों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। वह गंभीर रूप् से घायल हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *