Modinagar | गाजियाबाद के मोदीनगर की भूपेन्द्रपुरी कॉलोनी में दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर पर हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किया गया था। नगर की भूपेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी अशोक कुमार होटल संचालक है। अशोक कुमार ने अपनी पुत्री करुण (23 वर्ष) की शादी बुलंदशहर के केसूपुर सटला गांव निवासी सुनील कुमार के साथ की।
सुनील रियल स्टेट कारोबारी है। शुक्रवार को वह बारात लेकर मोदीनगर पहुंचे। बड़ी धूमधाम से शादी की सभी रस्म पुरी की गई। दुल्हनिया के अपनी ससुराल जाने का इंतजाम हेलीकॉप्टर से किया गया। शनिवार शाम 4ः45 बजे के आसपास हेलीकॉप्टर ने हापुड़ मार्ग स्थित गांधी मैदान में लैंड किया। पांच बजे के आसपास हेलीकॉप्टर में दूल्हा अपनी दुल्हन को बैठाकर ले गया
दुल्हन करुण ने बताया कि मेरा बचपन से सपना था कि मेरी विदाई हेलीकॉप्टर से हो। मेरी बुआ नीरज प्रजापति ने मेरा सपना आज पूरा कर दिया।
नीरज प्रजापति मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधायक पद का चुनाव लड़ चुकी है। हैलीपैड के आसपास फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी रही। इसके अलावा तीन दरोगा व एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।