BPSC Result 2022 Declared: जो उम्मीदवार बीपीएससी की ओर से आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए अच्छी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग ने व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर पद के लिए नतीजे घोषित किए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में भाग लिया था, वह बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं.

बीपीएससी ने व्याख्याता, सिविल इंजीनियरिंग और सहायक प्रोफेसर (शिक्षा) (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के लिए परिणाम घोषित किए गए हैं. सहायक प्रोफेसर की परीक्षा 27 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी और व्याख्याता परीक्षा 18 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी. परीक्षा में बैठने वाले कुल 2,347 उम्मीदवारों में से 425 को शॉर्टलिस्ट किया गया है. उम्मीदवार अधिक संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

इन स्टेप्स की मदद से देखें नतीजे

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर उपलब्ध बीपीएससी रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार की स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार रिजल्ट चेक कर सकते हैं
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार रिजल्ट को डाउनलोड करें
  • स्टेप 5: अंत में उम्मीदवार आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें

Lecturer: डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर देखें नतीजे

News Reels

Assistant Professor: डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर देखें नतीजे

UPSC CMS परीक्षा के नतीजे जारी-
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएमएस फाइनल रिजल्ट 2021 कर दिया गया है. संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाकर नतीजे देख सकते हैं. इस परीक्षा का आयोजन 21 नवंबर 2021 को हुआ था.

 

यह भी पढ़ें-
​​Sarkari Naukri: इस राज्य में निकली जेल वार्डर के बम्पर पद पर भर्तियां, ये उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई, अंतिम तारीख बेहद करीब

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *