दिग्गज गीतकार अभिलाष का निधन हो गया। रविवार की रात को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिलाष कैंसर से जूझ रहे थे। उनके मुख्य गीतों में ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’, ‘संसार है एक नदिया’ और ‘आज की रात ना जा’ सहित अन्य शामिल हैं। अभिलाष ने मुंबई में अपनी आखिरी सांस ली।

अभिलाष के करियर के लिए ‘अंकुश’ फिल्म का गीत ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ एक बड़ा मोड़ साबित हुआ था। इस गाने को लिखने में उन्हें दो महीने का वक्त लगा था। इसके अलावा उन्हें अपना लिखा फिल्म ‘रफ्तार’ का गीत ‘संसार एक नदिया’ भी बहुत पसंद था। अभिलाष का मानना था कि इस गाने को लिखने के बाद उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिली थी। फिल्मों में गाने लिखने के अलावा अभिलाष रेडियो के लिए भी लिखते थे।

अभिलाष के निधन के बाद से सिनेमा में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर सितारों सहित उनके चाहने वालों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here