Disha Bhoomi

Modinagar। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले लंबे समय से संघर्षरत कई पदाधिकारियों ने गांव सौन्दा में बैठक कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। पदाधिकारियों का आरोप था कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखी गयी कई मांगो को नजर अंदाज किया गया, जिस कारण इस्तीफा देने का विवश होना पडा। भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की गांव सौंदा में आयोजित हुई बैठक में भाकियू के मेरठ मंडल उपाध्यक्ष सतेद्र त्यागी ने कहा कि कई वर्षो से वह किसान हितों की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे है। लेकिन भारतीय किसान यूनियन अपने मूल सिद्धांतों से भटक कर मात्र चापलूसी एवं दलालों का अड्डा बनकर रह गई है, जिसके बारे में शीर्ष नेतृत्व को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन शीर्ष नेतृत्व के द्वारा बार-बार अनदेखी की जाती रही है। रोष जाहिर करते हुयें बैठक में सर्वसम्मति से जिला, ब्लॉक के सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है एवं अग्रिम रणनीति का खुलासा शीघ्र ही लखनऊ में आयोजित होने वाली महापंचायत में लिया जाने की बात कहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *