DishaBhoomi

Modinagar भाजपा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा विनोद गुप्ता मौजूद रहंे। विनीत शारदा ने कहा की भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हमेशा से व्यापारी हितों में कार्य करती हैं। भाजपा सरकार ने व्यापारियों के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया। जिससे व्यापारी भाइयों को बहुत से फायदे हैं। जैसे कि व्यापारी बीमा योजना, पेंशन योजना के अलावा भी बहुत सी सुविधाएं जो व्यापारी भाइयों के लिए बनाई गई हैं । उन्होंने बताया जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार आई है व्यापारी वर्ग अपने आप को सुरक्षित समझता है। पहले प्रदेश में कोई भी बड़ी कंपनी उद्योग लगाने को तैयार नहीं होती थी, परंतु अब योगी सरकार में नए उद्योग लग रहंे है। जिस कारण प्रदेश में व्यापार व रोजगार बढ़ रहंे है भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा की व्यापारी भाइयों के लिए एकमात्र विकल्प भाजपा सरकार ही है । जिसमें व्यापारी पूर्ण रूप से सुरक्षित है और भाजपा सरकार में व्यापार और रोजगार दोनों बढ़ रहंे हैं । पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी हितों की मांग संबंधित ज्ञापन मुख्य अतिथि विनीत शारदा को सौंपा गया। कार्यक्रम का आयोजन सौरभ शर्मा, नवीन जयसवाल द्वारा किया गया । बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा सत्येंद्र त्यागी, डॉ. पवन सिंघल, नवेंद्र गौड़, सुदेश जैन, देवेंद्र डायमंड, सतेंद्र बंसल, प्रमोद सिंघल, देवराज मित्तल, मेहराम चंदेला, प्रदीप बॉस, अनुज अग्रवाल, मुनेश गर्ग, नवीन गर्ग सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारीबंधु उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *