मोदीनगर : बाइक पर स्टंट करने वाले दो किशोरों को मोदीनगर पुलिस ने पकड़ा है। उनकी बाइक भी बरामद हो गई। एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर हुआ था, जिसमें दो किशोर बाइक पर स्टंट कर रहे थे। एक किशोर बाइक चल रहा था। जबकि पिछली सीट पर किशोर खड़े होकर स्टंट कर रहा था। पास में दूसरी बाइक पर बैठा किशोर मोबाइल में उनका वीडियो रिकार्ड कर रहा था। वीडियो के पीछे गाना व भडकाऊ कमेंट भी लिखी थी। वीडियो सामने आने पर पुलिस भी हरकत में आई और उनकी पहचान शुरू की। बुधवार काे आरोपी की पहचान हुई और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम व फेसबुक पर लाइक पाने के लिए बाइक पर स्टंट का वीडियो बनाया था। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि वीडियाे में दिख रहे दोनों किशोर नाबालिग हैं। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है।
