Modinagar | रविवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट करने का प्रयास किया विरोध करने पर बदमाश महिला को धक्का देकर फरार हो गए। महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। निवाड़ी रोड़ स्थित देव नगर कॉलोनी निवासी सतबीर सिंह परिवार सहित रहते हैं। सतबीर सिंह की पत्नी सुनेश वती रविवार की सुबह पड़ोसी महिला मीना के साथ पैदल ही बाजार से सामान खरीदने के लिए जा रही थी। जब वह आदर्श नगर कॉलोनी स्थित बह्रमकुमारी आश्रम के पास पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाशों ने महिलाओं का रास्ता रोक लिया। पहले बदमाशों ने महिला से पता पूछा। इसके बाद सुनेश वती के गले से सोने की चेन लूट ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट का प्रयास किया और महिला को धक्का देकर फरार हो गए। जिस कारण महिला घायल हो गई।
महिला ने बताया कि गोल्ड की चेन की कीमत एक लाख रुपए है। इसके बाद महिला ने अपने पति सतबीर सिंह को सूचना दी। महिला ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही हैं। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *