मोदीनगर :कोतवाली थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर गदाना के निकट अनियत्रित कार की टक्कर से बाइकसवार युवक घायल हो गया। आसपास के लोगो ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हापुड़ के पिलखुवा के आकाश अपनी बाइक से बृहस्पतिवार को किसी काम से मोदीनगर आ रहे थे। इस बीच जब वे गदाना के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आकाश सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उनके घुटने व कोहनी में चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *