नई दिल्ली- ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) टीवी का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो है. इस शो में ऑडियंस को रोमांस से लेकर ड्रामा तक सब कुछ देखने को मिलता है. ‘बिग बॉस 16’ के लेटेस्ट एपिसोड में ऑडियंस को हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो शेयर कर ऑडियंस की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है. आने वाले एपिसोड में शालीन भनोट और शिव ठाकरे के बीच घमासान युद्ध होता नजर आएगा. बात-विवाद से शुरू हुआ ये झगड़ा जल्द ही मार-पीट में बदल जाता है. अभी पिछले ही हफ्ते शो पर शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के बीच हाथापाई देखने को मिली थी.

एक हफ्ते बाद, शिव ठाकरे एक नई लड़ाई में उलझे नजर आ रहे हैं. इस बार शिव ठाकरे, शालीन भनोट और एमसी स्टेन के बीच घमासान युद्ध दिखने वाला है. इन तीनों के साथ घटी एक घटना ने देखते ही देखते फिजिकल फाइट का रूप ले लिया . दरअसल, इस लड़ाई की शुरुआत शालीन भनोट की लव इंटरेस्ट टीना दत्ता को चोट लगने के साथ होती है. ताजा एपिसोड में टीना दत्ता का पैर फिसल जाता है और उन्हें चोट लग जाती है.

Tags: Bigg boss, Entertainment news., Salman khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *