instagram realsunnynanasahebwaghchoure- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM REALSUNNYNANASAHEBWAGHCHOURE
Bigg Boss 16 Wild Card

Bigg Boss 16 Wild Card: कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ में अब हर दिन हड़कंप देखने को मिलती है। वहीं कुछ दिन पहले टीना, एमसी और शालीन के बीच जमकर लड़ाई हुई थी। हाल ही में शो में सुंबुल के दोस्त फहमान खान ने शो में एंट्री ली थी। लेकिन वह सिर्फ 1 दिन के मेहमान थे। वहीं अब इस सीजन के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का नाम सामने आ ही गया है। इस सीजन में गोल्ड बॉय के नाम से मशहूर सनी नानासाहेब वाघचौरे शो में एंट्री करने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कौन हैं गोल्ड बॉय। 

Lux style Awards: बीवी पर हाथ उठाने वाले शख्स को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, सेलेब्स ने जताई नाराजगी

हाल ही में सनी नानासाहेब वाघचौरे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि वह जल्द ही ‘बिग बॉस 16’ में नजर आने वाले हैं। जिसके बाद से ही फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। पोस्ट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की सनी नानासाहेब कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं। सनी ने इंस्टाग्राम पर ‘बिग बॉस’ का पोस्टर शेयर कर लिखा था कि, ‘फाइनली, अब यह सपना पूरा हो रहा है। बिग बॉस 16 में एंट्री।

‘Urfi Javed लड़कों को भटका रही हैं’, चेतन भगत के बयान पर एक्ट्रेस ने कसा तंज, फिर लेखक ने दी ये सफाई

ऐसा कहा जा रहा है की गोल्ड बॉय इस शो में एमसी स्टैन को टक्कर देंगे। क्योंकि एमसी भी मंहगी चैन और जूता पहनने के लिए जाने जाते हैं। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *