मुंबई. Bigg Boss 16 Shanivaar Ka Vaar: ‘बिग बॉस 16’ के लेटेस्ट शनिवार का वार एपिसोड में सलमान खान ने शालीन भनोट और एमसी स्टैन को फटकार लगाई. इतना ही नहीं सलमान ने खुलासा किया कि हिंसा करने के लिए स्टैन को 4 हफ्तों के लिए एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया गया. सलमान (Salman Khan) ने शालीन और स्टेन से बात करने से पहले उन कंटेस्टेंट्स को उठकर जाने के लिए कहा जो जबरदस्ती दूसरे के मसले में टांग अड़ाते हैं. इस पर प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता दोनों उठकर चले गए और लिविंग रूम में बैठ गए. बाद में, सलमान सुंबुल तौकीर को भी लिविंग रूम में जाने के लिए कहते हैं.

इसके बाद सलमान खान शालीन भनोट (Shalin Bhanot) से पूरे मामले को लेकर बात करते हैं. इस दौरान शालीन बार-बार जाने के लिए कहते हैं. सलमान भी कहते हैं कि कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से वो जा सकते हैं, उन्हें किसी ने रोका नहीं है. शालीन, सलमान से बात करते हुए इमोशनल हो जाते हैं और रोने लगते हैं. टीना उन्हें दूर से ही कंसोल करने की कोशिश करती हैं.

BB-16: श्रीजिता डे, दलजीत कौर या निम्रत के रूमर्ड BF, वाइल्ड कार्ड बनकर कौन लेगा बिग बॉस में एंट्री?

फिर सलमान खान ने एमसी स्टैन से बात की और कहा, “स्टेन, जब किसी को गाली बकता है ना, तो वापसी में सुन ने की भी आदत डाल ले. अम्मी, अम्मी, अम्मी करता रहता है ना तू? अम्मी को ये क्लिप भेजू .” जब स्टैन ने माना कि वह गलत था तो सलमान ने उनसे शालीन से माफी न मांगने पर सवाल किया. स्टैन ने कहा कि उन्होंने माफी मांगी है. लेकिन शालीन ने कहा कि वह स्टैन से ऐसा नहीं किया बल्कि उनका मजाक उड़ा रहे थे अब्दु रोजिक के साथ मिलकर.

Tags: Bigg boss, Salman khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *