मुंबई. Bigg Boss 16 Latest Update: साजिद खान ‘बिग बॉस 16’ के घर के नए कप्तान बन गए हैं. लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने ‘गाइड एंड टूरिस्ट’ नाम के नए टास्क का अनाउंसमेंट किया. इस टास्क के तहत साजिद को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट्स को एक स्टैच्यू बनने के लिए कहा गया. साजिद को कोई दो कंटेस्टेंट्स चुनने थे, जिन्हें घर का दौरा कराने के बाद एक्टिविटी रूम में ले जाना था और फिर इन कंटेस्टेंट्स को किसी 3 कंटेस्टेंट्स को कैप्टेंसी की रेस से बाहर करने के लिए लिए चुनना था. इसके बाद बिग बॉस को अनाउंसमेंट करना था और तब तक अन्य सभी लोगों को स्टैच्यू बने रहना था.

पहले दौर में, साजिद खान ने निमृत कौर अहलूवालिया और शालीन भनोट को दौरे के लिए चुना. दोनों ने कैप्टेंसी की रेस गौतम विज, प्रियंका चौधरी और सौंदर्या शर्मा को बाहर कर दिया. दूसरे दौर में, साजिद ने सुंबुल तौकीर खान और टीना दत्ता को चुना. इन दोनों ने अंकित गुप्ता, अर्चना गौतम और अब्दु रोजिक को कप्तानी के रेस से बाहर कर दिया.

तीसरे दौर में, साजिन खान ने अब्दु रोजिक और एमसी स्टेन को चुना और इन दोनों ने शालिन भनोट, सुंबुल तौकीर और टीना दत्ता को बाहर कर दिया. साजिद ने आखिर में शिव ठाकरे और अंकित गुप्ता को चुना. अंकित ने शिव को कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया. इसके अलावास दोनों एमसी स्टेन और निमृत कौर को भी बाहर किया. और आखिर में साजिद खान बच गए और घर के नए कैप्टन बने.

Tags: Bigg boss, Sajid Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *