colors twitter- India TV Hindi News

Image Source : COLORS TWITTER
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16: कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ शो से एक और सदस्य घर से बेघर हो गए हैं। बता दें इस हफ्ते गौतम विग ‘बिग बॉस 16’ से बाहर हो चुके हैं। सलमान खान ने इस बार भी हर बार के जैसे मजेदार अंदाज में एविक्शन का ऐलान किया। जिससे बाकि घरवालों के दिल की धड़कन बढ़ गई थी।

Bigg Boss 16 में आया बड़ा ट्विस्ट, एक टास्क में चला पता कौन हैं असली खिलाड़ी

बता दें इस हफ्ते गौतम विग, शालीन भनोट, टीना दत्ता और सौंदर्या शर्मा का नाम नॉमिनेशन में आया था। सलमान खान ने मजेदार अंदाज में चारों कंटेस्टेंट्स का नाम लिया। फिर सलमान ने एविक्शन को और भी मजेदार बनाते हुए सबसे पहले शालीन भनोट का नाम लिया और बोलें कि शालीन शो से बाहर जाना चाहते थे। लेकिन अब लोगों ने ही शालीन को कम वोट दिए हैं और अब वह घर से बाहर जा रहे हैं। लेकिन सलमान की इस बात पर  किसी को भरोसा नहीं होता है। 

IFFI 53rd 2022: Chiranjeevi को किया गया इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित, अभी तक मिल चुके हैं इतने पुरस्कार

सौंदर्या शर्मा-गौतम 

फिर सलमान खान ने शालीन की करीबी टीना दत्ता का नाम लिया। यह सुनकर टीना के साथ-साथ बाकि कंटेस्टेंट्स के भी होश उड़ जाते है। फिर सलमान खान गौतम विग का नाम लेते हैं। इसके बाद भी कोई भी कंटेस्टेंट्स सलमान की बात पर भरोसा नहीं करता। लेकिन यही सच्चाई थी। किसी के भरोसा नहीं करने के बाद ‘बिग बॉस’ गौतम के नाम का ऐलान करते हैं। गौतम के घर से बेघर होने का सबसे ज्यादा दुख सौंदर्या शर्मा को होता है। बता दें सौंदर्या शर्मा और गौतम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। OTT News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *