file photo - India TV Hindi News

Image Source : FILE PHOTO
Bigg Boss

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस 16’ इन दिनों काफी चर्चा में है। फैंस इस शो को देखना पसंद करते हैं। हाल ही में गोरी नागोरी ‘बिग बॉस’ के घर से बेघर हो गई हैं। बता दें इस शो में डेढ़ महीने तक रहीं गोरी नागोरी (Gori Nagori) ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। गोरी नागोरी को ‘हरियाणा की शकीरा’ भी कहा जाता है। गोरी ने ‘बिग बॉस’ के घर से निकलने के बाद अपनी शादी का खुलासा किया। 

Mithun Chakraborty ने सेट पर पेट दर्द का बहाना कर इस एक्ट्रेस को घर से था भगाया, जानें पूरा किस्सा

जानकारी के अनुसार गोरी नागोरी पिछले कई सालों से सनी चौधरी (Gori Nagori Boyfriend Sunny Choudhary) को डेट कर रही हैं। हाल में फैंस को उन्होंने गुडन्यूज देते हुए बताया की वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। गोरी ने कहा था , “इंशाल्लाह जल्द ही गुड न्यूज मिलेगी।” 

अजय देवगन अपनी ‘बेटी’ की शादी में वधु पक्ष से नहीं वर पक्ष से हुए थे शामिल, जानें वजह

साजिद को हुई थी खुशी 

गोरी नागोरी को शो में एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर देखा जाता था। वह साजिद, शिव, एमसी को अपना अच्छा दोस्त मानती थी, लेकिन आखिरी-आखिरी में साजिद और गोरी के बीच अनबन देखने को मिली। गोरी को साजिद का एटीट्यूड पसंद नहीं आ रहा था। गोरी के घर से बेघर होने पर साजिद काफी खुश हुए थे। वह खुशी से डांस भी कर रहे थे। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *