मुबंई. बिग बॉस 16 ( Bigg Boss 16) के घर से गौतम सिंह विग ( Gautam Singh Vig) के बाहर होने से घरवालों सहित दर्शक भी हैरान है. शो से बाहर होने के बाद गौतम भी काफी शॉक्ड हैं. घर से बाहर आने के बाद गौतम ने सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) संग अपनी फीलिंग को लेकर बातें की.
आपको बता दें कि घर के अंदर गौतम अपने गेम से ज्यादा सौंदर्या शर्मा को लेकर ज्यादा खबरों में थे. घर के अंदर दोनों के बीच काफी मजबूत बॉन्ड बन गया था और दोनों एक-दूसरे को डेट भी करने लगे. हालांकि कुछ लोगों को उनका प्यार फेक लग रहा था. लोगों का कहना था कि गौतम बस कैमरे के सामने बने रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं. इन दोनों के बीच कोई प्यार नहीं है. अब घर से बाहर आते ही गौतम ने इन सभी सवालों का जवाब और बताया कि वह सौंदर्या के प्रति उनकी क्या फीलिंग रही है.
सौंदर्या से धीरे-धीरे हुआ प्यार
ई-टाइम्स की इंटरव्यू में जब सौंदर्या संग फेक लव स्टैटजी पर गौतम से सवाल किया गया तो इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, “सौंदर्या और मैं एक दूसरे को लव एंगल प्लान करने से पहले नहीं जानते थे. वास्तव में, हम शुरुआत में लड़े और धीरे-धीरे एक-दूसरे के लिए पसंद करने लगे. हालांकि हमारे रिश्ते को इतना महत्वपूर्ण बना दिया गया कि यह हफ्तों तक चर्चा का विषय बन गया. मैं केवल सौंदर्या के साथ अपने रिश्ते को सही ठहरा रहा था और शो में मैंने जो कुछ भी किया, उसे दरकिनार कर दिया गया.”
Bigg Boss 16 Update: कम वोट मिलने की वजह से बाहर हुए गौतम विज, शिव ठाकरे ने सौंदर्या शर्मा को संभाला
सौंदर्या से सच्चा प्यार है साबित करने लगा समय
आगे जब एक्टर से पूछा गया कि रिलेशनशिप ने उनके खेल को प्रभावित किया क्योंकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर अधिक फोकस थे. इस पर उन्होंने कहा, “क्या यह स्पष्ट नहीं है कि मैं सौंदर्या के साथ अधिक समय बिताऊंगा क्योंकि हम एक-दूसरे को पसंद करते थे? कारण दूसरों को लगा कि मैं उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे सकता. मैं खेल को समझ गया लेकिन दूसरी चीज पर ज्यादा फोकस हो गया. मुझ पर यह साबित करने के लिए बहुत दबाव डाला गया कि सौंदर्या के लिए मेरा प्यार नकली नहीं था. 150 कैमरों के सामने कोई 50 दिन अभिनय नहीं कर सकता, कोई इतना बड़ा अभिनेता है नहीं. हां, लव एंगल ने मेरे खेल को प्रभावित किया क्योंकि सौंदर्या सहित सभी ने मुझ पर हर समय खुद को सही ठहराने के लिए इतना दबाव डाला. सौंदर्या का अगर किसी से झगड़ा होता तो मेरे बात करने पर वो परेशान हो जाती. मैंने इन सब से दूर होने की पूरी कोशिश की.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bigg boss, Entertainment, Entertainment news., Television
FIRST PUBLISHED : November 21, 2022, 08:39 IST
