Monalisa And Vikrant Singh Rajput Family Planning: भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ (Antara Biswas) ने बिग बॉस 10 (Bigg Boss) से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है और इसी शो में उन्हें उनका प्यार मिला था. ये बात आप सभी जानते हैं कि मोनालिसा ने बिग बॉस के शो में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लिए थे. ये शादी काफी चर्चित थी जिसे लेकर मिले- जुले रिएक्शन आए थे. बाद में लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक नजर में ‘डायन’ के रूप में उन्हें खूब सराहा गया. बहरहाल, यहां हम मोनालिसा की बेबी प्लानिंग को लेकर बात कर रहे हैं जिसके बारे में हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है.
