रिपोर्ट : ललितेश कुशवाहा
भरतपुर. जिला कुश्ती संघ और भूरी सिंह व्यायामशाला के सहायोग से लोहागढ़ स्टेडियम (Lohagarh Stadium) में 42वें लोहागढ़ केसरी दंगल (Lohagarh Kesari Dangal) का आयोजन किया गया. इस कुश्ती दंगल में लोहागढ़ केसरी खिताब की कुश्ती दिल्ली (Delhi) के पहलवान विक्की चाहर (Vicky Chahar) और सोनीपत, हरियाणा (Sonipat Haryana) के दीपक पूनिया (Deepak Poonia) के बीच हुई. पूनिया विजयी (victorious) रहे और उन्हें आयोजन समिति की ओर से 1 लाख 11 हजार रुपये, गुर्ज, टी शर्ट व मेवा प्रदान किया गया.
उपविजेता रहे नई दिल्ली के विक्की चाहर को 51 हजार रुपये व अन्य सामग्री पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई. इसी खिताब की कुश्ती में तीसरे स्थान पर दिल्ली के आशीष छत्रपाल और चौथे स्थान पर भीलवाड़ा के लक्ष्य रहे. कुश्ती दंगल के दौरान तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग (Minister of State for Technical Education Dr. Subhash Garg) ने कहा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने भी आउट ऑॅफ टर्न नियुक्ति देने के साथ ही विजयी खिलाड़ियों को दी जाने वाली राशि में भी वृद्वि कर दी है.
आपके शहर से (भरतपुर)
भरतपुर में खिलाड़ियों के लिए होगा इन्फ्रास्ट्रक्चर
परंपरागत खेलों को सहेजने की जरूरत बताते हुए गर्ग ने कहा भरतपुर (Bharatpur) में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सलीम दुर्रानी स्टेडियम बनाया जाएगा और इनडोर स्टेडियम का निर्माण भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा. एमएसजे कॉलेज के खेल मैदान को विकसित करने के साथ ही मल्टीपर्पज़ स्कूल में खोले गए खेल संगम में पर्याप्त खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.
जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सीताराम गुप्ता (Sitaram Gupta) ने कहा कि भरतपुर में होने वाले कुश्ती दंगल कुश्ती के इंडियन स्टाइल को जिंदा रखे हुए हैं. जिला कुश्ती संघ के महासचिव चुन्नी कप्तान (Chunnee Kaptaan) ने कहा कि दंगल में आने वाले पहलवानों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं ताकि आने वाले सालों में अधिक से अधिक पहलवान इस दंगल में शामिल हो सकें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bharatpur News, Sports news
FIRST PUBLISHED : March 09, 2023, 07:56 IST
