disha bhoomi

Chandigarh  पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत पर पंजाब के CM भगवंत मान ने दुख जताया है। मूसा गांव में मूसेवाला की अंतिम अरदास में भगवंत मान ने शोक संदेश भेजा। जिसमें उन्होंने मूसेवाला को संगीत जगत का हीरो बताया। मान की अगुवाई वाली AAP सरकार मूसेवाला की सिक्योरिटी कटौती में घिरी हुई है। मूसेवाला को सिक्योरिटी थ्रैट होने के बावजूद 4 में से 2 गनमैन वापस ले लिए गए। हालांकि हत्या के वक्त यह दोनों गनमैन भी मूसेवाला के साथ नहीं थे। वहीं मूसेवाला समेत जिन 424 लोगों की AAP सरकार ने सिक्योरिटी वापस ली थी, उन्हें कल वह वापस मुहैया करवा दी गई है।
भगवंत मान ने कुछ दिन पहले मूसेवाला के घर जाकर उनके पिता से भी दुख जताया था।
शोक संदेश में यह कहा भगवंत मान ने
सीएम ने कहा कि युवा गायक के चले जाने से उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। यह कभी न पूरा होने वाला घाटा है। मूसेवाला की दिल दहलाने और असमय मौत ने सबको झिंझोड़कर रख दिया है। पंजाब सरकार दुख में उनके साथ खड़ी है। मूसेवाला ने अपने दम पर संगीत और मनोरंजन के क्षेत्र में मुकाम हासिल किया।
सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वह 2 दोस्तों के साथ रिश्तेदार का पता लेने जा रहे थे। इस मामले में पुलिस 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन शार्प शूटर्स अभी तक पकड़ से बाहर हैं।
सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वह 2 दोस्तों के साथ रिश्तेदार का पता लेने जा रहे थे। इस मामले में पुलिस 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन शार्प शूटर्स अभी तक पकड़ से बाहर हैं।
मूसा गांव की मिट्‌टी की खुशबू सरहद पार तक पहुंचाई
भगवंत मान ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला ने पंजाबी गायकी ही नहीं बल्कि अपने गांव मूसा की मिट्‌टी की खुशबू को देश-विदेश में पहुंचाया। मूसेवाला ने विश्व स्तर पर नाम पाया।
मंत्री ने सौंपा शोक संदेश
मूसेवाला की आत्मिक शांति के लिए मानसा में हुए भोग समागम में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सीएम का शोक संदेश सौंपा। इनके साथ विधायक गुरप्रीत बणांवाली, गुरमीत सिंह खुडि्डयां, बलकार सिद्धू और नरिंदर कौर भराज भी शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *