Disha Bhoomi

Modinagar | शहर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था बाल सेवा समीति ने अपना वार्षिकोत्सव बड़ें ही हर्षोंल्लास के साथ मनाया। जिसमें शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और मेधावी बच्चों ने सांस्कृकि व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शंमा बांध दी। मुख्यातिथि क्षेत्रीय विधायक ने बच्चों को देश का कर्णधार बताते हुये प्रगति के मार्ग पर चलने की सीख दी।
बाल सेवा समीति ने अपना 29 वां वार्षिकोत्सव गोविन्दपुरी स्थित कृष्णा कुटिया में धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने पंहुची विधायक डॉ0 मंजू शिवाच, रानी लक्ष्मीबाई फाउंडेशन की अध्यक्ष कुसुम सोनी, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामकिशेार अग्रवाल, संस्था के अध्यक्ष केके अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर की। डॉ0 मंजू शिवाच ने बच्चों को देश का भावी कर्णधार बताते हुए उन्हें आागे बढ़ने की प्ररेणा दी और संस्था द्वारा किए जा रहें निस्वार्थ कार्यों की जमकर प्रशंसा की। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामकिशोर अग्रवाल ने समीति के कार्यों से अन्य लोगों को सीख लेने व शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा की प्रशंसा करते हुये बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कुसुम सोनी ने संस्था द्वारा तैयार किए जा रहें शिक्षित बच्चों को भविष्य में इसी तरह की शिक्षा व चिकित्सा की निःशुल्क सेवाओं के लिए आगे आने की प्ररेणा दी और कहा कि संस्था द्वारा एक बेहतर नीवं तैयार की जा रही जो देश के भविष्य के लिए उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगी। इस दौरान अनेक बच्चों ने विभिन्न रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शंमा बांध दी। मेधावी बच्चों को संस्था की ओर सम्मानित किया गया, वही संस्था के अध्यक्ष केके अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर अतिथियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दौलत राम ममगाई, नबाब अली, डीके शर्मा, गिरीश चन्द्र जोशी, प्रशान्त त्यागी, सभाध्यक्ष एसके गुप्ता, एनपी बंसल, आलोक तायल, देवेन्द्र कुमार शर्मा, अरुण कुमार गुप्ता, विपिन कुमार आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *