थाना खेकडा बागपत पुलिस द्वारा 25-25 हजार रूपये के दो इनामी शातिर पुलिस मुठभेड मे घायल किया गिरफ्तार, तमंचा, पिस्टल बरामद
दिनांक 7 जनवरी की सुबह थाना खेकडा सब्जी मंडी मे गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल किया गया था। जिसके संबंध में थाना खेकडा पर पंजीकृत किया गया था। जिसमे दोनो अभियुक्त वाछिंत चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक महोदय बागपत द्वारा 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
आज समय करीब 6 बजे थाना खेकडा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान ग्राम डगरपुर रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान दो वांछित/शातिर अपराधी 1.सौरव उर्फ छोटू उम्र 22 वर्ष पुत्र कृष्णपाल उर्फ सुक्कड 2. रोहित पुत्र अनिल यादव नि0गण मौ0 अहरियान यादव चौक कस्बा व थाना खेकड़ा जनपद बागपत। मय एक तमंचा 315 बोर मय 1 खोखा व 3 जिंदा कारतूस तथा 32 बोर पिस्टल 2 जिन्दा कारतूस नाजायज के साथ गिरफ्तार किया है। आत्मराक्षार्थ पुलिस द्वारा हुई फायरिग मे शातिर अभियुक्त सौरव उर्फ छोटू के पैर मे गोली लगने से घायल हो गया है जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
