आपने अपनी जिंदगी में एक से बढ़कर एक महंगी चीजें देखी होंगी. इस दुनिया में अमीरों के लिए बनी महंगी महंगी गाड़ियां, महंगे फर्नीचर और महंगी महंगी घड़ियों के बारे में तो खूब सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी इतनी महंगी नेल पॉलिश के बारे में सुना है जिसकी 1 शीशी की कीमत में कम से कम चार ऑडी कार आ जाए. चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश के बारे में बताते हैं जिसकी कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा है.

क्या नाम है इस नेल पॉलिश का

दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश का नाम है अज़ाटुरे (Azature), इसे लॉस एंजेलिस की एक डिजाइनर Azature Pogosian ने बनाया है. यह डिजाइनर पूरी दुनिया में अपनी लग्जरी आइटम के लिए फेमस है. लेकिन इसके द्वारा बनाई गई ब्लैक कलर की यह नेल पॉलिश पूरी दुनिया में सबसे महंगी नेल पॉलिश है. इसे खरीदने से पहले किसी को भी सौ बार क्या हजार बार सोचना पड़ेगा. इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि आप दिल्ली जैसे शहर में एक आलीशान बंगला खरीद सकते हैं.

कितनी है इस नेल पॉलिश की कीमत

ब्लैक कलर किस नेल पॉलिश की कीमत लगभग ढाई लाख अमेरिकी डॉलर है. यानी अगर इसे भारतीय रुपये में कन्वर्ट करें तो यह करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपए के आसपास होगी. आपको दूर से देखने में यह ब्लैक कलर के नेल पॉलिश की शीशी बहुत सामान्य लगेगी. हालांकि यह किसी भी तरह से सामान्य नहीं है क्योंकि इसके अंदर हीरों का खजाना छुपा है.

इतनी महंगी क्यों है यह नेल पॉलिश

इस नेल पॉलिश के महंगे होने के पीछे का राज बताते हुए ब्लैक डायमंड किंग के नाम से मशहूर अजाटुरे बताते हैं कि उन्होंने इस नेल पेंट को बनाने में 267 कैरेट के ब्लैक डायमंड मिलाए हैं. यही वजह है कि इस काले रंग के नेल पॉलिश की कीमत आज करोड़ों में है. इसके साथ ही इस ब्लैक नेल पॉलिश की एक शीशी बनाने में 14.7 मिलीलीटर Ritzy डिजाइन होता है, जिसकी अकेले की कीमत एक करोड़ 59 लाख 83 हजार 750 रुपये होती है.

कितने लोग इसे खरीद पाए हैं

मीडिया में छपी खबरों की मानें तो अब तक इस नेल पॉलिश को पूरी दुनिया में सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाए हैं. जाहिर सी बात है इतनी महंगी नेल पॉलिश तो देश के सबसे अमीर घरानों की बहू बेटियां भी खरीदने से पहले सौ बार सोचेंगी.

ये भी पढ़ें: फेविकोल के डिब्बे में बंद सफेद चिपचिपे पदार्थ को क्या कहते हैं? दिलचस्प है जानकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *