Home Astrology कैसा रहेगा आज आपका दिन जानिए राशिफल दिनांक 5/10/2020

कैसा रहेगा आज आपका दिन जानिए राशिफल दिनांक 5/10/2020

0

मेष राशि: 

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। खुद पर भरोसा रखना पड़ेगा। कामों में सफलता मिलेगी। विदेश जाने के योग बन सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। गवर्नमेंट से कोई बड़ा बेनिफिट मिल सकता है। काम के सिलसिले में मेहनत से अपना दिन बनाएंगे।

वृष राशिः

आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। कार्य में सफलता मिलने में समय लगेगा।

मिथुन राशि:

आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक इनकम ठीक रहेगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में बदलाव होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपका तनाव बढ़ा सकती है लेकिन काम के सिलसिले में दिन बहुत मजबूत है।

कर्क राशि:

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम पर मजबूती से पकड़ बनाएंगे। अच्छा काम करेंगे। इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। घर में सुख रहेगा। अच्छे भजन का आनंद लेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि:

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। काम में ध्यान लगेगा जिससे खुद को सही स्थिति में पाएंगे और अच्छा काम करेंगे। पारिवारिक जीवन से निराशा होगी। मानसिक तनाव में दोपहर बाद कमी आएगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में रोमांस रहेगा और एक दूसरे के लिए अच्छी भावनाएं रखेंगे।

कन्या राशि:

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य थोड़ा कमजोर रहेगा लेकिन दोपहर बाद स्थिति अच्छी हो जाएंगी। अपने काम को लेकर पूरा ध्यान रखें। आपका मन भटक सकता है, जिससे काम में गड़बड़ी होने की आशंका है।

तुला राशिः

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान बहुत बढ़िया है। आप अपने रिश्ते में काफी समझदारी दिखाएंगे और अपने जीवन साथी के किसी काम को लेकर मदद करेंगे।

वृश्चिक राशिः

आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मानसिक तनाव को खुद पर हावी ना होने दें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा।

धनु राशिः

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत मजबूत होगी। मन में अच्छे विचार आएंगे। दूसरों का भला करने की इच्छा पैदा होगी। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी आपसी समझदारी से दिन बढ़िया जाएगा।

मकर राशिः

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। परिवार पर ध्यान देंगे। अपनी मां जी के लिये ज्यादा प्यार महसूस होगा। आपका हौसला मजबूत रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे।

कुंभ राशिः

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ने से कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी, इसलिए सावधानी रखना जरूरी होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन खुश होगा।

मीन राशिः

आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में प्रेम रहेगा। एक दूसरे का ध्यान रखेंगे। काम के सिलसिले में आपका अनुभव आपकी मदद करेगा, जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान कमजोर है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here